Dark Mode
जयपुर: जयपुर के गुप्त वृन्दावन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

जयपुर: जयपुर के गुप्त वृन्दावन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

जयपुर। श्रीमदभगवद गीता सिर्फ एक धार्मिक पुस्तक ही नहीं है यह तो वह प्रकाश है जो हमारे अँधेरे जीवन में उजियारा करता है, क्योंकि इसे स्वयं भगवान् कृष्ण ने अपने अपने श्रीमुख से उच्चारण किया है। जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में 1 दिसंबर, गीता जयंती के दिन ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए। ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर नगर निगम ग्रेटर की पूर्व महापौर डा. सौम्या गुर्जर रही, उन्होंने विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। आरजे शिवांगी ऍफ़ एम् तड़का, मंजू मीणा दूरदर्शन, ओ पी मोदी ओके प्लस ग्रुप और निर्मल दर्गड़ ईसीएम्एस ने भी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट कला के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में जयपुर के 30 प्रमुख विद्यालयों के 500 विद्यार्थी जुड़े जिन्होंने कार्यक्रम में गीता श्लोक गायन, वैदिक वेशभूषा, शास्त्रीय नृत्य–नाटक जैसी समूह प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। गीता जयंती के दिन एकादशी पर गुप्त वृन्दावन धाम में पूरे दिन गीता पारायण, गीता यज्ञ, गीता दान और विशेष कीर्तन का आयोजन हुआ। आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड का शुभारम्भ किया गया। गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जयपुर और राजस्थान के साथ पूरे विश्व के लिए गीता–आधारित शिक्षा और संस्कार का प्रेरणास्रोत बनेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!