Dark Mode
जयपुर: जयपुर बुकमार्क 2026: भाषा, अनुवाद और तकनीक पर वैश्विक मंथन

जयपुर: जयपुर बुकमार्क 2026: भाषा, अनुवाद और तकनीक पर वैश्विक मंथन

जयपुर। दक्षिण एशिया के प्रमुख बी2बी प्रकाशन मंच जयपुर बुकमार्क का 13वां संस्करण 15 से 19 जनवरी 2026 तक जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल के साथ आयोजित होगा। इस मंच पर भारत सहित दुनिया भर से प्रकाशक, लेखक, अनुवादक, साहित्यिक एजेंट और उद्योग विशेषज्ञ जुटेंगे, जहां प्रकाशन जगत में उभरते रुझानों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नवाचारों पर संवाद होगा। जयपुर बुकमार्क की निदेशक मनीषा चौधरी ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम प्रकाशन उद्योग की बदलती प्रकृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय भाषाओं, नई कथात्मक विधाओं और तकनीक के प्रभाव पर विशेष फोकस रहेगा। वहीं, जयपुर लिटरेचर फ़ेस्टिवल की सह-संस्थापक नमिता गोखले ने कहा कि जयपुर बुकमार्क भाषाओं और संस्कृतियों के पार प्रकाशन समुदाय को जोड़ने का सशक्त मंच बन चुका है। सम्मेलन का उद्घाटन प्रख्यात कवि और सांस्कृतिक विचारक रणजीत होस्कोटे करेंगे। प्रमुख सत्रों में अनुवाद, जनरेटिव एआई, हिंदी साहित्यिक पॉडकास्ट, पुस्तक दुकानों की सांस्कृतिक भूमिका, बाल साहित्य, मराठी प्रकाशन और भारत–यूके प्रकाशन सहयोग पर चर्चा शामिल है। जयपुर बुकमार्क 2026 में मराठी साहित्य, अनुवाद और प्रकाशन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर विशेष जोर रहेगा। प्रकाशन पेशेवरों, लेखकों और मीडिया के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!