Dark Mode
जयपुर: पराक्रम दिवस राष्ट्र का गौरव:- देवनानी

जयपुर: पराक्रम दिवस राष्ट्र का गौरव:- देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पराक्रम दिवस को राष्ट्र का गौरव बताया है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, साहस, आत्मबलिदान और राष्ट्रप्रेम की अनुपम मिसाल है। उनका पराक्रम आज भी हर भारतीय को देश के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। देवनानी ने कहा कि नेताजी ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे ओजस्वी नारे से देश की युवा शक्ति में जो चेतना जागृत की, वह स्वतंत्रता संग्राम की दिशा और दशा दोनों बदलने वाली थी। आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से उन्होंने विदेशी शासन के विरुद्ध संगठित संघर्ष को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि पराक्रम दिवस हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए साहस, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा का भाव आवश्यक है। नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो उन्हें आत्मनिर्भर, राष्ट्रनिष्ठ और कर्तव्यनिष्ठ बनने का मार्ग दिखाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!