Dark Mode
जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन ने किया बीकानेर हाउस का दौरा

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन ने किया बीकानेर हाउस का दौरा

नई दिल्ली/जयपुर । राजस्थान के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त श्री वी.श्रीनिवासन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की तथा बीकानेर हाउस स्थित राज्य सरकार के सभी कार्यालयो की निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में रोली सिंह, राजीव सिंह ठाकुर, मुग्धा सिन्हा, आशुतोष ए.टी.पेडनेकर, भानू प्रकाश येतुरू, डाॅ. प्रीतम बी. यशवंत, मुक्तानंद अग्रवाल, गौरव गोयल, श्री अभिमन्यू कुमार और श्री अंशदीप उपस्थित थे। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्थान हाउस के निर्माण और उदयपुर हाउस के संबंध में जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी कार्यालयों के निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओम प्रकाश, संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकु मीना सहित राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!