Dark Mode
जयपुर: विधानसभाध्‍यक्ष से राजस्‍थान के लोकायुक्‍त न्यायमूर्ति की भेंट

जयपुर: विधानसभाध्‍यक्ष से राजस्‍थान के लोकायुक्‍त न्यायमूर्ति की भेंट

जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को अपरान्‍ह राजस्‍थान के लोकायुक्‍त न्यायमूर्ति श्री प्रताप कृष्ण लोहरा ने राज्‍य विधानसभा भवन में स्थित उनके कार्यालय में भेंट की। न्यायमूर्ति श्री लोहरा की विधानसभाध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से यह शिष्‍टाचार भेंट थी। उन्‍होंने विधानसभाध्‍यक्ष श्री देवनानी को लोकायुक्‍त कार्यालय का नया लोगो भेंट किया इस लोगो में भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगे को प्रमुखता से उभारा गया है। न्यायमूर्ति श्री लोहरा ने लोकायुक्‍त कार्यालय की कार्य प्रगति और अन्‍य संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!