जयपुर: रक्तदान व चिकित्सा षिविर के पोस्टर का विमोचन
जयपुर। निश्चय संस्थान के तत्वावधान में आगामी 27जुलाई को श्याम नगर के ग्रास फील्ड में रक्तदान व चिकित्सा षिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के चार्टर प्रेसिडेंट सुधीर जैन गोधा ने किया। इस अवसर पर निश्चय संस्थान के नितिन गोधा,अमन अग्रवाल और ऋषि सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर जैन ने निश्चय संस्थान के सदस्यों के साथ अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी निश्चय संस्थान को अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान निश्चय संस्थान के नितिन गोधा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा करेंगे। षिविर में सीके बिरला हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क जांचे की जाएगी।