जयपुर: पं. आलोक भट्ट की पुस्तक 'मीठी बातें, रीती रातें' का विमोचन
जयपुर। संगीतज्ञ पंडित आलोक भट्ट द्वारा लिखित पुस्तक 'मीठी बातें, रीती रातें' का विमोचन आज जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी सभागार में किया गया। इस पुस्तक का विमोचन पद्म भूषण और ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट, साहित्यकार और गीतकार लोकेश कुमार सिंह साहिल, समाजसेवी प्रभाकर गोस्वामी, भानु भारवी और बृजेश भट्ट ने किया। विमोचन के दौरान, पंडित आलोक भट्ट ने अपनी पुस्तक में वर्णित कुछ गीतों को त्वरित गति से प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया। कल्पना संगीत विद्यालय समिति की प्राचार्य अंजू भट्ट ने बताया कि इस पुस्तक में आलोक भट्ट द्वारा रचित 60 ग़ज़लें और 65 गीत शामिल हैं। इस अवसर पर संगीत और साहित्य जगत की कई प्रमुख हस्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।