जयपुर टैक्स बार एसोसिएशन ने केन्द्रीय बजट पर किया परिचर्चा का आयोजन
दूदू ! जयपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा संभागीय कर भवन,झालाना डूंगरी,जयपुर के सभागार पर केंद्रीय बजट परिचर्चा का आयोजन किया गया !जिसमें अधिवक्ता सिद्धार्थ रांका ने आयकर प्रावधानों पर तथा सीए यशस्वी शर्मा ने जीएसटी के प्रावधानों पर विस्तृत रूप से विश्लेषण कर समीक्षा की। संयोजक रमेश गुप्ता ने कार्यक्रम मे पधारे सभी सदस्यों व प्रवक्ताओं का अभिनंदन स्वागत भाषण से कर अध्यक्ष मुकेश कुमार भारद्वाज व सचिव शरद असावा का माल्यार्पण कर पधारे हुये प्रवक्ताओ का सम्मान व स्वागत किया। संपूर्ण कार्यकारिणी द्वारा संस्था की ओर से प्रवक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। अंत में सचिव शरद असावा ने प्रवक्ताओं ,सदस्यों एवं उपायुक्त हरफूल यादव जॉन फर्स्ट का आभार प्रकट किया। उपाध्यक्ष राज नारायण शर्मा, संयुक्त सचिव रामचंद्र यादव,कोषाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज एवं पूर्व अध्यक्षों,वरिष्ठ सदस्यो सहित करीब 100 सदस्य इस बजट परिचर्चा से लाभान्वित हुए ।