Dark Mode
जयपुर: पशुपालको के लिए सार्थक सिद्ध हो रहे है ग्राम उत्थान शिविर

जयपुर: पशुपालको के लिए सार्थक सिद्ध हो रहे है ग्राम उत्थान शिविर

जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम उत्थान शिविर के आंतर्गत माधोराजपुरा ब्लॉक ग्राम पंचायत हरसूलिया के निवासी श्री हीरालाल गुर्जर को पशुपालन विभाग द्वारा फर्टिलिटी किट प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें गाय एवं भैंस में सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग, लाभ एवं जागरूकता संबंधी सूचना पुस्तिका (पेम्फलेट) भी वितरित की गई। शिविर के दौरान पशुपालक को उन्नत प्रजनन तकनीक अपनाने हेतु विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं आर्थिक सशक्तिकरण में सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत उनका पंजीकरण सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रकार यह शिविर पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक और सफल पहल सिद्ध हुआ । शिविर आयोजित करने पर पशुपालको ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!