Dark Mode
जैसलमेर: एइआरओ ने किया क्षेत्र का दौरा, फार्म कलेक्शन एवं डिजिटलाइजेशन कार्य में तेजी के दिए निर्देश

जैसलमेर: एइआरओ ने किया क्षेत्र का दौरा, फार्म कलेक्शन एवं डिजिटलाइजेशन कार्य में तेजी के दिए निर्देश

जैसलमेर। विशेष गहन पुनरीक्षण SIR -2026 कार्यक्रम के तहत एइआरओ एवं सीबीईओ पोकरण सुशीला ने मंगलवार क्षेत्र का दौरा कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकड़ा में साकड़ा, सनावड़ा एवं लूना परिक्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एइआरओ सुशीला ने फार्म कलेक्शन एवं डिजिटलाइजेशन कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्य आवश्यक है। एइआरओ ने फील्ड विजिट कर विभिन्न परिक्षेत्रों में फार्म वितरण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा बीएलओ से घर-घर सत्यापन कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने टीम को प्रेरित करते हुए कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाना एवं त्रुटियों को दूर करना सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। बैठक में साकड़ा, सनावड़ा एवं लूना परिक्षेत्र के कुल 20 बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। डिजिटलाइजेशन कार्य को तेज एवं सुचारू बनाने के लिए साकड़ा पीईईओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। एइआरओ ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की कि वे SIR -2026 की निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!