Dark Mode
जैसलमेर: ग्रामीण सेवा शिविर - 2025 सेवा शिविर बना खुशियों का संगम, किसानों ने थामा समृद्धि का बीज बीज किट पाकर खिले किसानों के चेहरे

जैसलमेर: ग्रामीण सेवा शिविर - 2025 सेवा शिविर बना खुशियों का संगम, किसानों ने थामा समृद्धि का बीज बीज किट पाकर खिले किसानों के चेहरे

जैसलमेर। ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत रिदवा ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही युवाओं, महिलाओं एवं वृद्धजनों की भीड़ उमड़ने लगी। गाँव में जैसे उत्सव का माहौल हो, हर कोई जानना चाहता था कि आज शिविर में उनके लिए कौन-सी नई खुशखबरी आने वाली है। शिविर में कृषि विभाग की ओर से विशेष पहल की गई। कुल 30 किसानों का पंजीयन कर उन्हें बीज मिनी किट निःशुल्क वितरित की गई। यह किट सियालू फसलों के लिए वरदान साबित होगी। किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखकर लग रहा था मानो उन्हें अपनी मेहनत की नई ताकत मिल गई हो। शिविर प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र करण, सरपंच भूपेंद्र, ग्राम विकास अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक ने मिलकर इन मिनी किट्स का वितरण किया। बीज पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बीज प्राप्त करने वाले किसान सवाई सिंह एवं हवा कंवर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रायड़ा की उत्तम किस्म त्ी 761 हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हमारी फसलें पहले से कहीं बेहतर होंगी। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शिविर में सिर्फ बीज ही नहीं, बल्कि अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिला। इस तरह सेवा पखवाड़ा का यह शिविर, गाँव के किसानों के लिए नई उम्मीद एवं नए अवसर लेकर आया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!