जैसलमेर : ग्रामीण सेवा शिविर - 2025, घंटियाली सेवा शिविर बना किसानों की खुशियों का कारण
- राज्य सरकार की पहल से अब्दुल गफुर के खेतों में लौटी नई उम्मीद
- शिविर में मिली डिग्गी सब्सिडी की सौगात
जैसलमेर। ग्रामीण सेवा शिविर-2025 के तहत ग्राम पंचायत घंटियाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में माहौल किसी उत्सव कम नहीं था। शिविर में उमड़ी भीड़ में हर चेहरे पर उम्मीद और उत्साह झलक रहा था। इस शिविर में लाभार्थी अब्दुल गफुर/जान मोहम्मद को डिग्गी सब्सिडी योजनान्तर्गत प्रशासनिक स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया।
शिविर प्रभारी सुरेश चन्द वर्मा विकास अधिकारी, सह-प्रभारी चन्दन सिंह अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति नाचना एवं पवन कुमार कृषि पर्यवेक्षक ने आदेश पत्र अब्दुल गफुर को सौंपा।
कागज़ हाथ में आते ही अब्दुल गफुर की आँखों में चमक आ गई। वर्षों से खेतों में पानी की कमी से जूझ रहे इस किसान ने भावुक होते हुए कहा कि आज मेरा काम पूरा हुआ, मैं बेहद खुश हूँ। राज्य सरकार और जिला कलक्टर का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हमारे जैसे किसानों की चिंता की।
गांववासियों ने भी तालियों और नारों के साथ इस क्षण का स्वागत किया। यह सिर्फ़ एक प्रशासनिक आदेश नहीं था, बल्कि पूरे गांव के लिए विश्वास और नई उम्मीद का प्रतीक था।
लाभार्थियों ने सेवा पर्व पखवाड़ा को सरकार की ऐतिहासिक पहल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि इस अभियान ने गांव-गांव में विकास की नई रोशनी फैलाई है।