Dark Mode
जैसलमेर: कर सलाहकार संघ और वाणिज्यिक कर विभाग ने की जीएसटी 2.0 पर चर्चा

जैसलमेर: कर सलाहकार संघ और वाणिज्यिक कर विभाग ने की जीएसटी 2.0 पर चर्चा

जैसलमेर। जीएसटी बचत उत्सव के तहत वाणिज्यिक कर विभाग, वृत्त-जैसलमेर की टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों का दौरा कर व्यापारियों से संवाद किया। टीम ने दुपहिया वाहन, सीमेंट, जनरल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं से उनके प्रतिष्ठानों पर भेंट कर उन्हें जीएसटी 2.0 के तहत लागू कर सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पंकज पंवार के नेतृत्व में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी जीवन गिरि, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह भाटी, विजयप्रताप सिंह एवं वरिष्ठ सहायक पुखराज सिंह मौजूद रहे। सोमवार को परशुराम चौक एवं पटवा हवेली के पास आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभाग के वरिष्ठ सहायक शैतान सिंह और कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार ने उपस्थित नागरिकों को जीएसटी 2.0 की दरों में हुई भारी कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं को सतर्क रहकर इसका प्रत्यक्ष लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर विभाग के रामगढ़ रोड स्थित कार्यालय में जैसलमेर कर सलाहकार संघ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जॉइंट कमिश्नर पंकज पंवार ने कर सलाहकारों से आह्वान किया कि वे इन ऐतिहासिक कर सुधारों की जानकारी अपने क्लाइंट्स तक पहुँचाकर आमजन को इसका अधिकतम लाभ दिलाएँ। सहायक आयुक्त जीवन गिरि ने भी संघ से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में सी.ए. रौनक मालपानी द्वारा व्यवहारिक अनुपालना से जुड़े सवाल उठाए गए, जिनका विभागीय अधिकारियों ने समाधान प्रस्तुत किया। साथ ही सी.ए. जे.पी. व्यास एवं प्रवीण व्यास ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मांगीदान जी, सिद्धार्थ भाटिया, कपिल खत्री, सी.ए. वत्सल भाटिया, सी.ए. पंकज पुरोहित एवं हार्दिक खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों एवं कर सलाहकार संघ के बीच हुए इस सार्थक संवाद से जीएसटी 2.0 के सुधारों के लाभ अधिकाधिक व्यापारियों व उपभोक्ताओं तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!