Dark Mode
जैसलमेर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा-2025

जैसलमेर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा-2025

जिला कलक्टर ने किया रामदेवरा एवं गोमट में आयोजित शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में वंचित लोगो को जोड़ते हुए लाभान्वित करने के दिए निर्देश

जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति एवं वंचितों को जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले इसलिए जैसलमेर सहित प्रदेशभर में 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा-2025 संचालित किया जा रहा है। जिला कलक्टर सिंह ने मंगलवार को रामदेवरा एवं गोमट में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। शिविर निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर प्रभारी से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की स्थिति एवं वंचित लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं में वंचित लोगो को जोड़ते हुए लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर प्रतिदिन दो से तीन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, सामाजिक न्याय व अन्य विभागों की 60 से अधिक जनोपयोगी सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, लम्बित पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, स्वामित्व पट्टो का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य भी किए जाएंगे। इसी प्रकार वन विभाग द्वारा नर्सरियों से पौधों का वितरण, कृषि विभाग द्वारा बारिश से पहले बीज वितरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा समर कंटीजेंन्सी कार्यों के फिजिकल वैरिफिकेशन सहित अन्य विभागों द्वारा जन कल्याण के कार्य किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!