Dark Mode
जैसलमेर: शहर चलो अभियान 2025 के तहत वार्डवार शिविरों का आयोजन

जैसलमेर: शहर चलो अभियान 2025 के तहत वार्डवार शिविरों का आयोजन

जैसलमेर। स्वायत शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार शहर चलो अभियान 2025 के तहत शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जा रहा है। इस संदर्भ में नगर परिषद जैसलमेर के कार्यवाहक आयुक्त पवन कुमार बताया गया कि शहरी नागरिकों की कठिनाईयों के निवारण तथा नागरिकों को विभिन्न सेवाएं प्रदत्त करने व जनसमस्या समाधान के लिए 4 सितम्बर से 12 अक्टूबर प्री-कैम्प एवं 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मुख्य कैम्प ‘‘शहर चलो अभियान.2025’’ के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत निम्नानुसार विभिन्न कार्य किये जाने है। आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि साफ.सफाई, स्ट्रीट लाईट रिपेयर व नई लाईट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेचवर्क सार्वजनिक पाकों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे - स्टेटग्रांट, कच्ची बस्ती, 69ए, योजना के पट्टे, भू.उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेन्डर रजि., उप-विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म.मृत्यु, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदनए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन। उन्होंने ने बताया कि नगर परिषद उक्त शिविरों के लिए समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्डवार निम्नानुसार अभियान पूर्व तैयारी कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज दिनांक 10 सितम्बर को वार्ड संख्या 7,8,9,30,31,29,35,36 के लिए सैन समाज भवन में शिविर का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार 11 सितम्बर को वार्ड संख्या 14,23,24,25,26, 27,37,38,39 के लिए वार्ड नंबर 24 सभा भवन में एवं 12 सितम्बर को वार्ड संख्या 15,16,17,18,19,12,13 के लिए भाटिया भवन में शिविर आयोजन कार्यक्रम निर्धारित है। इस संदर्भ में नगर परिषद जैसलमेर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठावें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!