जैसलमेर: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को नियमित एवं बेहतर बनाए रखने के लिए
संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देशआवंटित लक्ष्यों एवं कार्यों में समयबद्व प्रगति लाना करें सुनिश्चित-जिला कलक्टर
जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, ई-फाइलिंग, अंतर्विभागीय मुद्दों सहित अन्य मुद्दों पर बिन्दुवार विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उनके विभाग में अब तक लम्बित पड़े प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तत्काल निस्तारित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आवंटित लक्ष्यों एवं कार्यों में त्वरित कार्यवाही कर समयबद्व प्रगति लाना करें सुनिश्चित
जिला कलक्टर ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग की कार्य योजना तैयार कर लक्ष्यों का निर्धारण करे एवं इन आवंटित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करवाने के प्रयास करें। साथ ही, सभी विभाग आवंटित लक्ष्यों एवं कार्यों में समयबद्व प्रगति लाना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य स्तर पर जिले की रैंकिग में सुधार हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं वास्तविक लाभार्थी को मिले ऐसे प्रयास करे। साथ ही अपने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को चिन्हित कर उन्हें निर्धारित तय समयसीमा में पूर्ण करें ताकि उन्हें प्रदेश स्तर पर मॉडल के रूप में विकसित किया सकें।
जिला कलक्टर ने बैठक में जलदाय विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि जिले में शहरी एवं ग्रामीणॉंचलों में जहां कहीं पर भी जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो वहां पर पेयजल व्यवस्था का सुचारु संचालन किया जाना सुनिश्चित करें। जहां पर भी नलकूप एवं हैण्डपंप खराब पड़े है उन्हें तुरंत ठीक करवाने के निर्देश दिए। ताकि पेयजल व्यवस्था प्रभावित ना हो पायें। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को रातड़िया में बाधित हुई विद्युत सप्लाई को पुन: सुचारु करवाने तथा शहरी क्षेत्र में एतिहासिक गड़सीसर सरोवर पर एलटीलाईट शिफ्टिंग कार्य को समय सीमा में शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सहकारी बैंक के प्रबंधक को विचाराधीन पड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान करवाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रोगियों के जन आधार कार्डो को अपडेट करने एवं आधार ई-केवाईसी समय पर पूर्ण कर कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। साथ ही श्रम कल्याण अधिकारी को निर्देश