Dark Mode
जैतपुर धाम बना बना श्याम बाबा की आस्था का दूसरा बड़ा केंद्र

जैतपुर धाम बना बना श्याम बाबा की आस्था का दूसरा बड़ा केंद्र

बहरोड़। जैतपुर गाॅव में श्री श्याम बाबा का प्राचीन मन्दिर खाटू धाम के बाद दूसरा बड़ा आस्था का केन्द्र बन गया है। प्राचीन श्री श्याम मंदिर जैतपुर धाम मे फाल्गुन माह में श्री श्याम मेला बड़े ही जोर शोर से भर रहा है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्तगण बाबा के दर्शन कर रहे हैं। मुख्य मेला 3 मार्च को है। श्री श्याम सेवा समिति के प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि खाटू के बाद जैतपुर धाम श्याम भक्तों के लिए दूसरा बड़ा आस्था का केन्द्र बन गया है। हर वर्ष मेले में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। लाखों की संख्या में आस पास व दूर दराज से श्रद्धालु मेले में पहूॅच रहे हैं। प्रतिदिन श्याम बाबा का ताजा फूलों का शृंगार हवाई जहाज द्वारा कोलकाता से आता है। ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण भगवान द्वारा बर्बरीक का शीश दान लेने पर शीश यहां टीका था। भक्तों द्वारा जगह जगह जल शिविर वह भंडारा लगा कर भक्तों की सेवा की जा रही है। जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। विभिन्न धर्मशालाएं भक्तों को ठहरने के लिए बनवाई गई है। अभी प्रमुख पुजारी रतिराम शर्मा व उसके परिवारजन हंै।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!