जखराना निवासी अदिति यादव का यूपीएससी में हुआ चयन
बहरोड़। क्षेत्र के जखराना गांव निवासी अदिति यादव का यूपीएससी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में आल इंडिया रेंक 194 हासिल करने पर गांव सहित समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर है। सभी मित्र व परिचित लोग बधाई दे रहे हैं। खास बातचीत में अदिति यादव ने बताया कि मैंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय रैंक 194 हासिल की है। उनके पिता ऋषि देव यादव भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं। 10वीं एयर फोर्स स्टेशन बीकानेर से और 12वीं एयर फोर्स स्टेशन इलाहाबाद से पूरी की है। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक और परास्नातक किया है। अपनी यूपीएससी तैयारी के लिए मैंने स्वयं अध्ययन किया और विजन आईएएस से मॉक लिया। मैंने उन मॉक का भी प्रयास किया जो मुझे कहीं और मिल सकते थे। इस परीक्षा का मुख्य तत्व समर्पण और कड़ी मेहनत है। मैं युवकों को सिविल सेवाओं के बारे में पढ़ने और इसे एक करियर विकल्प के रूप में तलाशने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। मैं अपने बड़ों को उनके आशीर्वाद के लिए और अपने दोस्तों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं बहुत कुछ सीखने और समाज और राष्ट्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं। आचार्य रामदेव के गुरु आचार्य प्रद्युम्न के छोटे भाई की पुत्री है अदिति यादव। उसकी इस सफलता में आचार्य के आध्यात्मिक विचार, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और दृढ़ संकल्प आदि का भी सहयोग रहा है।