विद्यालय में जलेबी वितरण किया गया और स्टाफ बैठक संपन्न
डूंगरपुर| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलवाड़ा में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा भट्ट की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के समस्त शैक्षिक गतिविधियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा स्थानीय विद्यालय के अध्यापक श्री नरेंद्र कुमार कटारा द्वारा अपने सुपुत्र के जन्म दिवस के अवसर पर मिष्ठान जलेबी वितरण कर बालकों को प्रोत्साहन दिया । इसके लिए उनका पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया ।बैठक में उप प्रधानाचार्य भारती पंचाल, श्री जितेंद्र खराड़ी ,श्री अनिल यादव ,निधि जोशी, निमिषा आमलिया , रुकमणी यादव ,ज्योति बाला पंड्या, लाल शंकर खराड़ी, हरीहर जोशी ,प्रशांत जोशी , अरविंद अमालिया विद्यालय सहायक शफीका पठान, रमेश कुमार गरासिया, रमेश लउर ,कन्नू भाई उपस्थित थे।