जालोर : राजस्व रेकॉर्ड में पिता का नाम हुआ दुरुस्त
जालोर। ग्रामीण सेवा शिविर, 2025 के अंतर्गत जालोर जिले की कूका ग्राम पंचायत में आयोजित हुए शिविर में प्रार्थी महादेवराम ने प्रार्थना पत्र पेश किया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि उनके पिता का नाम राजस्व रेकार्ड में त्रुटिपूर्ण रूप से वर्णित है, उक्त मामले पर शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार, बागोड़ा वीरमाराम राणा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर महादेवराम के पिता का नाम राजस्व रेकॉर्ड में दुरुस्त करवाया।