Dark Mode
जालोर की बेटी साक्षी राजपुरोहित ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

जालोर की बेटी साक्षी राजपुरोहित ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

आहोर. दुर्ग छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई 29 वी राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जालौर की साक्षी राजपुरोहित ने गोल्ड मेडल जीतकर जालोर का मान बढ़ाया। पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विकास जावा एवं अध्यक्ष कुलदीप परिहार ने बताया कि दुर्ग छत्तीसगढ़ में 25 से 27अगस्त को हुई 29 वीं पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जालौर की साक्षी राजपुरोहित बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल एवं डेड लिफ्ट में सिल्वर मेडल जीतकर जालोर का नाम रोशन किया।साक्षी के गोल्ड मेडल जीतने पर एवं कोच कुपाराम आर्य का 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा स्थानीय भगत सिंह स्टेडियम में ओलंपिक संघ के महासचिव लाल सिंह सांखला द्वारा एवं एकेडमी द्वारा सम्मान किया जाएगा। साक्षी के मेडल जीतने पर ओलंपिक संघ के महासचिव लाल सिंह सांखला बाल, कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती लीला राजपुरोहित, विद्या भारती स्कूल के निदेशक केएन भाटी, वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव भागीरथ गर्ग कुश्ती संघ के मिश्रीमल सुथार, अर्जुन सिंह सिंधल, किकबॉक्सिंग संघ के शैलेश लोधी, ताइक्वांडो संघ के मुनिराज सिंह, मलखंब संघ के महेंद्र पुरी, जोगाराम मीणा कुपाराम आर्य, मुई थाई एसोसिएशन के अरमान खान, रघुवीर सिंह,जगदीश सोलंकी, तलवार बाजी संघ के, मनोहर राणा सहित खेल संघो ने ख़ुशी जाहिर की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!