जामोली सरपंच ने विधवा महिला को 9 लाख रूपए का क्लेम दिलवाया
पंडेर. जामोली सरपंच द्वारा गरीब विधवा महिला को बीमा क्लेम राशि दिलवाने पर सहायता करने पर जामोली में तेजाजी के चौक कीर मोहल्ले में कीर समाज द्वारा सरपंच देवराज गुर्जर का सम्मान सत्कार किया गया। लगभग 2 महीने पहले उंकार कीर की मृत्यु हो गई थी। तब सूचना मिलने पर सरपंच देवराज गुर्जर ने जागरूकता का परिचय देते हुए बुधवार को 9 लाख रूपए का क्लेम उसकी विधवा पत्नी हरु देवी कीर व उनके बेटे को दिलवाया। जिससे गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस कार्य हेतु बुधवार को जामोली ग्राम के कीर समाज द्वारा सरपंच देवराज गुर्जर का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर घनश्याम कीर, सहकारी समिति अध्यक्ष छोटूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा, सभी वार्डपंच, ग्रामीण उपस्थित थे।