Dark Mode
3 अप्रैल को भा ज पा करेगी जनाक्रोश महाघेराव

3 अप्रैल को भा ज पा करेगी जनाक्रोश महाघेराव

 
झुंझुनू । राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओ एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी  3 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर महा घेराव करेगी।महा घेराव को लेकर भाजपा की प्रमुख कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में स्थानीय बगड़ रोड स्थित  खेमी शक्ति मंदिर परिसर सभागार में आयोजित की गई जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन प्रभारी केडी बाबर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों, भ्रष्टाचार व असफलता के खिलाफ जनता के आक्रोश को इस महा घेराव के माध्यम से उजागर किया जायेगा जिसके अंतर्गत भाजपा के द्वारा  कलेक्ट्रेट का घेराव  किया जावेगा।  जन आक्रोश महा घेराव को लेकर आगामी समय मे विधानसभा वार बैठकें आयोजित कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने जन आक्रोश महा घेराव को लेकर विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त करते हुए जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी तथा विधानसभा वार बैठक करने की तिथि व स्थान निर्धारित किया। मावंडिया ने  समर्पण निधि व पन्ना प्रमुख अभियान को भी 25 मार्च से पूर्व संपन्न कर संपूर्ण पत्रक जिला कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश भी दिए।  बैठक मे जितेंद्र कारंगा, उप जिला प्रमुख सत्यवीर गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद  संतोष अहलावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, बनवारी लाल सैनी  जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ,जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, राजेश दहिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, राजेन्द्र भाम्भू, सुनिल लांबा, सुशीला सीगडा,शेरसिंह निर्वाण, ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा,जिला मंत्री मंजू सैनी,महावीर ढाका,रिसाल कंवर, महेंद्र चंदवा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, महिला मोर्चा सरोज सयोराण,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शोकत अली चौहान,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया,धर्मपाल गुर्जर, वीरपाल सिंह शेखावत नवलगढ, राजेश कटेवा,अतुल खीचड, निशित बबलू चौधरी, कुलदीप सिंह शेखावत, जगदीश सैनी,सुभाष लाम्बा राजेश बाबल,अरूणा सिहाग, संजय जागीड, काजला,आई टी संयोजक सौरभ सोनी,सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!