जांगिड़ समाज की बैठक आयोजित, दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम 14 को
डीडवाना। स्थानीय जांगिड़ भवन में रविवार को जांगिड़ समाज अध्यक्ष रामस्वरूप जैपाल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। समाज प्रवक्ता दिनेश गोठड़ीवाल ने बताया कि बैठक में आगामी 14 नवम्बर को जांगिड़ भवन में समाज का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित किये जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान नवरात्रि पर्व पर जांगिड़ नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित गरबा महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभाकामनाऐं दी गई। वहीं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा कर कार्यकर्ताओं का अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। इस दौरान समाज मंत्री श्रवण गोठड़ीवाल, भंवरलाल दमीवाल, मनोज जैपाल, देवानंद गोठड़ीवाल, रूपाराम राजोतिया, जगदीश धामू, गणपत सिलिवाल, राकेश दुगेशर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष टीकमचंद दमीवाल, कैलाश दमीवाल, जयकिशन रोसावा सहित समाजबन्धु उपस्थित रहे।