Dark Mode
जांगिड़ होंगे समाज रत्न से सम्मानित

जांगिड़ होंगे समाज रत्न से सम्मानित

सीकर। श्री भैरूसिंह शेखावत सभागार, राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स, न्यू गेट के पास, एमआई रोड, जयपुर 20 अगस्त रविवार को  भंवरलाल जांगिड समाज रत्न सम्मान 2023 हेतु चयनित होने पर हार्दिक बधाई ।  पिछले 25 वर्षों से श्री कल्याण चिकित्सालय सहित 36 कौम की सेवा करने के पर समाजसेवी भंवर लाल जांगिड़ ब्राह्मण को प्रदेश स्तर पर जनमंच सम्मानित करेगा। राजस्थान जन मंच राज्य की सक्रिय सामाजिक संस्था है। संस्था द्वारा प्रति वर्ष सेवाभावी प्रतिभावान तथा कर्मठ चुनिंदा व्यक्तियों को समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता है।राजस्थान जन मंच द्वारा जीव कल्याण, जरूरतमंदों को चिकित्सा व सामग्री वितरण, गरीब बच्चों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण, जन-जाग्रति अभियान, गरीबों को भोजन, गौ ग्रास तथा पशु-पक्षियों की चिकित्सा एवं उनके आश्रय के क्षेत्र में विगत 29 वर्षों से कार्य किये जा रहे है। समग्र विकास हेतु प्रयासरत राजस्थान की सर्वाधिक सक्रिय संस्था 'राजस्थान जन मंच द्वारा समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन विगत 24 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी सम्मान हेतु बड़ी संख्या में सेवाभावी प्रतिभावान और कर्मठ व्यक्ति व संस्थाओं की प्रविष्टियों प्राप्त हुई है। चयन समिति ने सभी प्रविष्टियों का गहनता से अध्ययन किया और आपको समाज रत्न सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!