सोभासरिया में जन्माष्टमी का पर्व मनाया उत्साह से
सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कला विभाग के संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लाह से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग ने छात्रों को श्री कृष्ण के चरित्र का अनुसरण करते हुए कर्मशील बने रहने का संदेश दिया। उप प्राचार्य डॉ महेश शर्मा ने कृष्ण जन्म से संबंधित भजन सुना कर सभी को भाव विभोर किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए छात्रों ने कृष्ण के बाल रूप एवं रासलीलाओं की भजन, कविता, भाषण और नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्ति करते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने कार्यक्रम में दही हांडी फोडऩे का आनंद भी लिया। प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग, उप प्राचार्य डॉ महेश शर्मा ने समस्त शिक्षकों व छात्रों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।