मंडेलिया महाविद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन
पिलानी. इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेत महाविद्यालय ,पिलानी में बुधवार 6 सितंबर2023 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंडेलिया महाविद्यालय की सचिव एवं मंडेलिया स्कूल की उपप्राचार्या श्रीमती अर्चना शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने कृष्ण भक्ति के गीतों पर अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने इस अवसर पर कहा कि कृष्ण का संपूर्ण जीवन ही प्रेरणा का सागर है, हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना शर्मा ने कहा हमें अपने आंतरिक मन को आनंद से भरना है व्यर्थ की निराशा एवं उलझन से मुक्त होकर मन की शांति प्राप्त करना ही श्री कृष्ण का संदेश है। महाविद्यालय उप प्राचार्या डॉ. दीप्ति कौशिक ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी का आभार व्यक्त कियाl इससे पूर्व व्याख्याता नितेंद्र पाठक ने जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में व्याख्याता सोनिया माथुर, डॉ.त्रिवेणी, डॉ. सावित्री, दिनेश जांगिड़, संदीप सैनी ,श्रीमती गरिमा खरे , सुश्री सोनू श्रीमती ज्योति, कैलाश चंद सैनी,श्री राजेश ,श्री राहुल, श्री सचिन ,गोविंद वर्मा, कैप्टन विजेंद्र सिंह शेखावत सुरेश हमीनपुर प्रमोद शर्मा नागेंद्र सिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।