Dark Mode
ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुआ जनता क्लिनिक का शुभारंभ आयुष्मान आरोग्य मंदिर

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुआ जनता क्लिनिक का शुभारंभ आयुष्मान आरोग्य मंदिर

बून्दी। राजस्थान सरकार द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर योजना के तहत ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जनता क्लिनिक सामान्य का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष अनीस अंसारी ने बताया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए एसडीपीआई इकाई बूंदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बूंदी द्वारा राजस्थान सरकार से मांग की थी जिसमे मुख्य रूप से ब्रह्मपुरी क्षेत्र व महावीर कॉलोनी की मांग की थी। जिस पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जनता क्लिनिक का शुभारम्भ किया।
इस क्लिनिक पर एक डॉक्टर, दो नर्सिंग सहित 7 लोगों का स्टाफ मौजूद रहेगा। इस क्लिनिक के शुभारम्भ में हाजी गयासुद्दीन अंसारी और समाजसेवी सलीम अख्तर का पूर्ण योगदान रहा। जनता क्लिनिक योजना प्रभारी डॉ. अरविंद तिवारी ने राजस्थान सरकार और सभी सहयोग करने वालो को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मदरसा हनफिया इस्लाहुल मुस्लिम स्कूल के अध्यक्ष हाजी गयासुद्दीन अंसारी, समाजसेवी सलीम अख्तर, वार्ड 11 के पार्षद अनवर हुसैन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!