जनता क्लीनिक का उद्घाटन आज
लक्ष्मणगढ़. राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वस्थ एवं निरोगी राजस्थान के संकल्प अभियान के अंतर्गत कस्बे के पुराने हॉस्पिटल में आज 13 मार्च को क्षेत्रीय विधायक जोहरी लाल मीणा द्वारा जनता क्लीनिक का उद्घाटन प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
खंड मुख चिकित्सा अधिकारी डॉ रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि कस्बे में जनता क्लीनिक शुरू होने से आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं परामर्श एवं निशुल्क दवाएं प्राथमिक स्तर पर दी जाएगी। क्लीनिक के कस्बे में होने से आमजन को एवं बुजुर्ग लोगों को काफी मददगार साबित होगी।