Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

जयपुर। आगामी 9-11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले “राइजिंग राजस्थान“ इन्वेस्टमेंट समिट के संदर्भ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापान से आए विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में वाफुकु हॉस्पिटल एवं होम केयर ग्रुप, टोक्यो के चेयरमेन डॉ. नोबुहिको इशिदा, फुमिताका इशिवाता, शिंजी फुनामोरी, केनिची तकाशिमा, कैप्टन रामजी शर्मा और नील कंडिरा शामिल थे। बैठक के दौरान राजस्थान व जापान के बीच संबंधों को मजबूत बनाने तथा विभिन्न प्रकार के निवेशों व मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई । मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!