जार के परिण्डे बांधो अभियान की शुरुआत 22 अप्रेल से
भवानीमण्डी. बेजुबान पक्षियों को गर्मी से राहत प्रदान करने और उनकी प्यास बुझाने के लिए जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जिला झालावाड़ इकाई द्वारा इसकी शुरुआत की जायेगी। जार जिलाध्यक्ष दिलीप जैन व महासचिव तूफान सिंह चौहान ने बताया कि जार के परिण्डे बांधों अभियान का शुभारंभ आगामी 22 अप्रैल शनिवार को सुबह जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह कछवाहा, प्रदेश सदस्य जगदीश पोरवाल व रणवीर सिंह चौहान आदि वरिष्ठ पदाधिकारी इसकी विधिवत शुरुआत भवानीमण्डी से करेंगे। जिलाध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत के बाद झालावाड़ जिले में अलग-अलग जगहों पर जार के पदाधिकारी व सदस्य, विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों व जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ायेंगे साथ ही झालावाड़ जिले से शुरू हो रहे इस अभियान को लेकर एन.यू.जे.आई. के राष्ट्रीय सदस्य व पूर्व जार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव भागसिंह, सचिव अशोक श्रीश्रीमाल व पूर्व महासचिव संजय सैनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जार ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों व जन सहभागिता के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। जार जिला कोषाध्यक्ष दिलीप श्रृंगी ने बताया कि जार के तत्वाधान में बेजुबान मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शुरू होने वाले अभियान में आमजन को भी जोड़ा जायेगा और परिण्डे ऐसी जगह बांधे जायेगे जहां पर लोग प्रतिदिन आसानी से उनमें पानी भर सके और उनकी सफाई कर सके। जार जिला मिडिया प्रभारी संस्कृति जैन ने बताया कि इस अभियान के प्रेरणास्रोत जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवँर सिंह कछवाहा की प्रेरणा से झालावाड़ जिले में सुरक्षित जगहों पर जार द्वार 101 परिण्डे बांधे जायेंगे। इन दिनों गर्मी का असर तेजी से दिखाई देने लगा है एवं रात्री में तापमान भी अधिक होने से परेशानी बढ़ने लगी है। ऐसे में बेजुबान पक्षियों को समय पर उचित मात्रा में पीने का पानी मिल जाए तो उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी और उनका जीवन बचाया जा सकता है।