गंगापुर केवीएसएस के जाट व पठान निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचित
गंगापुर - भीलवाड़ा . गंगापुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आज निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें पोटलां निवासी कांग्रेस के कद्दावर नेता गेहरी लाल जाट अध्यक्ष पद पर तो सहाड़ा निवासी अनवर मोहम्मद पठान उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इससे पूर्व 12 संचालक मंडल सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। जाट व पठान के निर्विरोध निर्वाचित घोषित होते ही उनके समर्थकों में जोरदार खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने दोनों को फूल मालाओं से लादकर व मिठाइयां बाँटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र त्रिवेदी, पूर्व मंडी अध्यक्ष विष्णु कुमार सुवालका, मोहनलाल तिवारी, मनोहर अहीर, रतनलाल शर्मा सोनियाणा,प्रकाश जाट गिरडिया सहित अनेक कार्यकता मौजूद थे।