मोदी मंत्रिमंडल में जाट सांसदों को बनाया जाए मंत्री
अलवर । अलवर जिला जाट महासभा समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में जाट समाज के प्रतिनिधि को भी में मंत्रिमंडल लिये जाने की मांग की है ।
उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के कैबिनेट मंत्री मंडल में एक भी कैबिनेट स्तर का मंत्री शामिल नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि राजस्थान से 9 सांसद जाट समाज से हैं इसके बावजूद अभी तक मात्र एक राज्यमंत्री बनाया हुआ है जबकि कम से कम राजस्थान से एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री बनाए जाना चाहिए था । इसके अलावा उत्तर प्रदेश से एकमात्र राज्य मंत्री बनाया हुआ है । इसलिए दिल्ली हरियाणा से भी जाट समाज के सांसद को कैबिनेट में शामिल करना चाहिए ।
वही उत्तर प्रदेश में भी केंद्रीय मंत्रियों की संख्या जाट समाज से बढ़ाने जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में सबसे ज्यादा जाट समुदाय के लोग रहते हैं और उन्होंने पिछले दो बार से भाजपा की मोदी सरकार को बनाने में अहम भूमिका अदा की है इसके बावजूद मोदी सरकार में जाट समाज को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया है ।
इससे जाट समाज की भाजपा के प्रति नाराजगी है जिसका आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है । इसलिए मोदी सरकार द्वारा संभावित मंत्रिमंडल में कैबिनेट एवं राज्यमंत्री और बनाए जाना चाहिए व अन्य राज्यों में भी समाज के सांसदों को देखते हुए उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिए।