Dark Mode
जटिया समाज डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंति हर्षोल्लास के साथ मनायेगा

जटिया समाज डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंति हर्षोल्लास के साथ मनायेगा

बाड़मेर. जटिया रैगर समाज सेवा समिति द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की 132वीं जयंति स्थानीय जटिया समाज शैक्षणिक संस्थान 6 बीघा शिव नगर बाड़मेर में प्रातः 11 बजे से हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। साथ ही विचार गोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी हितेश तंवर व धर्मेन्द्र फुलवारिया ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की 132 वीं जयंति चार दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इस महोत्सव को लेकर बुधवार को शहर के जटिया समाज हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित कर सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी। बैठक में इस बार डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती को ऐतिहासिक बनाने पर सभी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर विभिन्न प्रकार की टीमें बनाकर आज ही समाज के खेड़ों एवं शहर में निवास करने वाले समाज के हजारों गणमान्य लोगों को 14 अप्रैल के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निमंत्रण पत्र दिया जाएगा।
वहीं 14 अप्रैल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, वहीं अध्यक्षता दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की निदेशक डॉ प्रियंका चौधरी करेगी। साथ ही मुख्य वक्ता के तौर पर अनुसूचित जाति व जन जाति महापंचायत के संयोजक डॉ दशरथ हिनोनिया भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बाड़मेर जिला प्रमुख डॉ महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिपक माली, लेबर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमसिंह, पूर्व आरएस माधोलाल भट्ट, अम्बेडकर विचार मंच भारत के संयोजक एस.के. निर्भय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, कांग्रेस युवा नेता आजाद सिंह राठौड़, समाजसेवी व भामाशाह बंशीलाल खोरवाल व राजपा नेता जयराम कुलदीप शिरकत करेंगे। मीडियाया प्रभारी हितेश तंवर व धर्मेन्द्र फुलवारिया ने बताया कि, पार्षद केसीदेवी, भूरीदेवी, सरोजबाला फुलवारियां व भीमराज खोरवाल अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। जटिया समाज के अध्यक्ष एड़वोकेट प्रेमप्रकाश चौहान ने बताया कि, 14 अप्रैल जयंति समारोह में विचार गोष्ठी पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें समाज में शिक्षा, साहित्य, कला, खेल व हर क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उसी के साथ समाज में समय-समय सामुहिक विवाह व अन्य विकास क्षेत्र में सहयोग करने वाले समस्त भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। वहीं समाज कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सम्पतराज सुंवासिंया, महामंत्री मोहनलाल जाटोल व कोषाध्यक्ष लीलाराम सिंगाड़िया ने समस्त प्रतिभावान छात्र-छात्राएं व भामाशाह को आयोजन कमेटी से सम्पर्क कर नाम दर्ज करने की बात कही। चार दिवसीय महोत्सव के दौरान 11 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 12 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं मुख्य समारोह व प्रतिभा सम्मान समारोह 14 अप्रैल को आयोजित होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!