जाटोल बने रैगर महासभा के जिलाध्यक्ष
बाड़मेर . अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भानू खोरवाल ने एक आदेश जारी करते हुए अखिल भारतीय रैगर महासभा युवा प्र्रकोष्ठ बाड़मेर के जिलाध्यक्ष पर सुरेश जाटोल को नियुक्त किया। जाटोल के जिलाध्यक्ष बनने पर अखिल भारतीय रैगर महासभा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल खोरवाल, जटिया समाज के महामंत्री मोहनलाल जाटोल, भैरूसिंह फुलवारिया, ईश्वरचन्द नवल, राकेश कुलदीप, नरसिंग जाटोल, विजय फुलवारिया, जवान जाटोल, सी.पी गौसाई, श्रवण जाटोल, किशन जाटोल, लोकेश खोरवाल, सोहन जाटोल, विक्रम प्रसाद चौहान, कमलेश कुलदीप, नरेन्द्र तंवर सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भानू खोरवाल, व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. नवल का आभार व्यक्त किया।