बेलन्दूर में जातरा, ब्रह्म रथोत्सव एवं करगा महोत्सव आयोजित
बेंगलुरु. वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार चैत्र शुक्ला एकादशी को मनाया जाने वाला बेलन्दूर जातरा एवं रथोत्सव आज शनिवार को वेंकटेश्वर भगवान का ब्रह्म रथोत्सव एवं जातरा (मेला) हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। सम्पूर्ण ग्राम को रंग-बिरंगी रोशनी एवं भगवा ध्वजाओं से सजाया गया। प्रातः वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर ग्रामवासियों द्वारा गोविंदा गोविंदा के जयघोष के साथ मुख्य बाजार तक ग्रामवासियों द्वारा रथ खींचकर लाया गया जहां सम्पूर्ण ग्रामवासियों ने भगवान की पूजा- अर्चना के साथ दर्शनलाभ लिया। वहीं रथोत्सव में बेलन्दूर मारवाड़ी व्यापार संघ ने भी बढ़कर हिस्सा लिया । भगवान की पूजा-अर्चना के साथ दर्शन कर खुशहाली की कामना की। गांव के करीब थे। इक्कीस मंदिरों में विराजित देवताओं की देर सायं पलक्की निकाली गयी। मेला शनिवार सायं से पूरी रात भर आयोजित होगा जहां आस-पास के गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ता है वहीं रात को करगा निकाला जाता हैं। इस मौके भाजपा नेता मिथुन रेड्डी, भाजयुमो जिला महामंत्री राजेश मुदाली, पार्षद उषा सुरेश, बेलन्दूर मारवाड़ी व्यापार संघ के भूपेश कश्यप, बाबूलाल राठौड़, भुण्डाराम, सुखाराम, थानाराम, प्रकाश भायल, अरुण शर्मा, अशोक बाकरा, राजू पटेल, शिवलाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।