Dark Mode
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

चूरू। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025 में 6 वीं कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

प्राचार्य हरीश कुमार मीणा ने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2024 निर्धारित की गई है। कक्षा 6 में प्रवेश हेतु सत्र 2024-25 में जिले में 5 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 01 मई, 2013 से 31 जुलाई 2015 (दोनों दिनांक सम्मिलित) के बीच हुआ है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रवेश हेतु परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की जानी प्रस्तावित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में केन्द्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://cbseitms.rcil.gov.in/NVS/Index या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट पर विजिट किया जा सकता है। किसी प्रकार की सहायता हेतु मोबाइल नंबर 9034691434, 9414743594 एवं 9784075751 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!