Dark Mode
पैपराजी संग मस्ती मजाक करती दिखीं जया बच्चन

पैपराजी संग मस्ती मजाक करती दिखीं जया बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अपने रूड बिहेवियर के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनके मिजाज बदले हुए दिखाई दिए। दरअसल हाल ही में जया फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के न्यू कलेक्शन लॉन्च में शामिल हुईं, जहां वो पैपराजी के साथ मस्ती मजाक करती हुई नजर आईं।
इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। फिर जब जया इवेंट में जाने लगीं, तो पैपराजी ने उनसे कहा, 'जया जी'। उसके बाद जया पैपराजी से कहती हैं, 'मैं इस फोटोग्राफर को तब से जानती हूं जब ये बच्चा था।' उसके बाद वो उसकी उम्र भी पूछती हुए बाकी पैप्स से बोलती हैं, 'ये सभी नए-नए हैं।' फिर जिस पैपराजी को वो पहले से जानती हैं उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाती हैं।
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें वो पोज देती हुई कहती हैं, 'देखा कितना स्माइल करती हूं मैं।' उसके बाद वो इवेंट में जाते-जाते पैपराजी को नमस्ते भी कहती हैं।
अब जया बच्चन के इस बिहेवियर को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'लग रहा है कि आज जया जी का मूड अच्छा है।' दूसरे ने लिखा, 'ये क्या देख लिया भाई, लगता है मैडम की काउंसलिंग हुई है।' वहीं तीसरे ने लिखा, 'अरे ये हंसती भी हैं
जया बच्चन अक्सर पैपराजी को खरी खोटी सुनाती रहती हैं। पिछली दिवाली पर जया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी पर फटकार लगा रही थी। दरअसल दिवाली के मौके पर पैपराजी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर प्रतीक्षा के बाहर इकट्ठा हो गए और उनके सेलिब्रेशन को अपने कैमरों में कैद करने लगे थे, लेकिन जया बच्चन को ये सब अच्छा नहीं लगा। ऐसे में वो खुद घर से बाहर आईं और पैपराजी का पीछा करते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाने लगीं। यहां तक कि जया ने पैपराजी को घुसपैठिए तक कह दिया था।

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!