Dark Mode
जायल : तरनाऊ में इफको कृषक सेंटर खुलने पर किसानों में खुशी 

जायल : तरनाऊ में इफको कृषक सेंटर खुलने पर किसानों में खुशी 

जायल। तरनाऊ में कृष्णा फर्टिलाइजर्स इफको  कृषक सेंटर पर आम किसान सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको मेड़ता के रामस्वरूप ,प्रधान प्रतिनिधि महावीर गोदारा, तरनाऊ सरपंच प्रतिनिधि शैतानराम सांगवा, ढेहरी सरपंच जवानाराम सहित गणमान्य उपस्थित रहे। इस दौरान इफको अधिकारियों ने किसानो को नेनो यूरिया सहित किसानों को नई तकनीक, फसल सुरक्षा एवं नई किस्मों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत कृषि उपकरणों के महत्व से अवगत कराया। किसानों ने कृषक सेंटर खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समय पर खाद–बीज व कृषि सामग्री उपलब्ध होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!