जायल : पूर्व शिक्षक गोरधन रेवाड़ होंगे सम्मानित
जायल। प्रदेश काग्रेस मुख्यालय जयपुर के इंदिरा गांधी हाल में 4 सितम्बर को काग्रेस पार्टी शैक्षिक प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व शिक्षकों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में अपनी विशिष्ठ सेवाओं एवं एवं इनके शिक्षा व सामाजिक क्षैत्र में योगदान के लिए कांग्रेंस पार्टी द्वारा सम्मान किया जायेगा। इस दौरान जिले से पूर्व शिक्षक गोरधन रेवाड़ जायल को उत्कृष्ठ उपलब्धियो पर काग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा सम्मानीत किया जायेगा। जिसमेे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, काग्रेस प्रदेशाध्य गोविन्द सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, टीकाराम जूली के हाथो उन्हें सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में 40 जिलो के 100 पूर्वशिक्षको को राज्यस्तरीय शिक्षक प्रकोष्ठ काग्रेस से सम्मानित किया जायेगा।