जायल : हनुमान राम दिवराया बने मेघवाल समाज के अध्यक्ष
- महात्मा गांधी छात्रावास में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन
जायल। मेघवाल समाज की तहसील स्तरीय बैठक रविवार को महात्मा गांधी छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में तहसील भर के समाज प्रतिनिधियों ने सर्व सहमति से जाखण निवासी हनुमान राम दिवराया को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष दिवराया ने कहा कि शिक्षा को प्रोत्साहन, कमजोर व गरीब वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन, प्रतिभाओं का सम्मान पहली प्राथमिकता रहेगी। समाज के लिए डाली बाई भवन व मंदिर निर्माण कार्य सभी के सहयोग से शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा और सामाजिक सुधार को समाज की प्रगति की आधारशिला बताते हुए युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यकारिणी का गठन - बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए हनुमान राम जाखण अध्यक्ष, अर्जुन राम खारड़िया उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र पंवार महासचिव, रामकरण नोखा जौधा कोषाध्यक्ष, गोपीराम निंबोरिया सचिव, भंवरलाल दहिया सह सचिव, सीताराम दुगस्ताऊ प्रचार मंत्री, महेंद्र बेरवाल महामंत्री, बलदेव राम ढेहरी संगठन सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष किशनाराम धाटियाद, रालोपा नेता अनिल बारूपाल, रातंगा प्रशासक सुरेश मेघवाल, धारणा प्रशासक कैलाश खारडिया, दुगस्ताऊ पूर्व सरपंच मदनलाल, तरनाऊ पूर्व सरपंच सीताराम, रूपाराम मेघवाल, हीरालाल जौचीणा, मांगीलाल दुगस्ताऊ, मनफूल खारड़िया, भगत नालिया, नरसीराम रोल, रामकिशोर भिड़ोदा धारणा ,कुम्भाराम जौचीणा सहित समाज प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए।