जायल : निक्षय मित्र के रूप में टीबी मुक्त के तहत पोषण कीट वितरित
जायल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत जायल ब्लॉक के तंवरा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में डेह तहसीलदार रामधन विश्नोई ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत टीबी के मरीजों को पोषण किट वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. श्रवण राव के निर्देशानुसार जायल ब्लॉक में टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदान करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतनाराम बिडियासर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदान करना और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर मुकेश बेड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डिजिटल हेल्थ मोबाइल ऐप के माध्यम से ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों और नगरपालिका में घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान टीबी के मरीजों और उनके परिवारों को पोषण और व्यावसायिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में डेह तहसीलदार रामधन विश्नोई ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी के मरीजों को पोषण किट वितरित किए, जिसमें तंवरा के अलावा दुगोली और रोटू में भी मरीजों को पोषण किट प्रदान किए गए। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ अंकित बजाज, डॉ टेकचंद, डॉ सीमा, एलटी जयश्री सोनी, एलटी संदीप, महबूब एली, नर्सिंग अधिकारी सरीता रेवाड़, जेठमल शर्मा, नरेंद्र मीणा, हेमंत, मुकेश रिणवा, एएनएम प्रभा, सरोज, मरियम्मा, शांति देवी, सरस्वती , बबिता, चंद्रपति, इंद्रा डूकिया, आशा कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।