जायल : एसडीएम रजत ने सँभाला कार्यभार अधिकारियों ने किया स्वागत
जायल। एसडीएम रजत ने जायल उपखण्ड मुख्यालय पर नये एसडीएम के रूप में कार्यग्रहण किया । इस दौरान पटवार संघ एवं कार्यालय के कर्मचारियों ओर अधिकारी वर्ग ने नए एसडीएम का स्वागत किया। एसडीएम ने कार्यग्रहण कर ब्लॉक अधिकारियों से क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर चर्चा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम का पटवार संघ सहित राजस्व कर्मचारियों ने माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम रजत ने कहा कि सभी विभाग अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहयोग से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। एसडीएम ने हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु निर्देशित किया ।