जेसीआई कोटा किंग्स ने साइलेंट वर्कर का सम्मान किया
कोटा। जेसीआई कोटा किंग्स द्वारा जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जेएफस मिथुन मित्तल की अध्यक्षता में साइलेंट वर्कर्स का सम्मान किया गया। अध्यक्ष मिथुन मित्तल ने बताया कि संस्था द्वारा उन व्यक्तियों का सम्मान किया जो समाज में बिना सुर्खियों में आए मेहनत से और लगन से अपना काम करते रहते हैं। सचिव प्रियंक जोशी ने बताया कि हमारा समाज भाग्यशाली है जो उसके पास ऐसे लोग हैं जो चुपचाप अपना कार्य करते रहते हैं एवं हमारी प्रगति में अपना योगदान देते रहते हैं आज उनके प्रयासों से ही हमारा समाज प्रगति की ओर अग्रसर है। जेसी सप्ताह कोऑर्डिनेटर मयंक जोशी ने बताया कि प्रत्येक सम्मानकर्ता को उनके समर्पण और निस्वार्थ भावना की स्मृति में प्रशंसा पत्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। फर्स्ट लेडी सुनीता मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर जेसी लीडर और उनकी धर्मपत्नी का माल्यार्पण करके दुपट्टा पहना कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनिता जोशी प्रीति अग्रवाल मयंक जोशी आदि उपस्थित रहे।