Dark Mode
दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं जेनिफर लॉरेंस

दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं जेनिफर लॉरेंस

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस प्रेग्नेंट हैं। जेनिफर को हाल ही में अपने पति आर्ट गैलरी डायरेक्टर कुक मैरोनी के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री को बेबी बंप के साथ देखा गया। बता दें, जेनिफर सोशल मीडिया से दूर हैं और अभी तक उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
लॉरेंस के फैन पेज ने आउटिंग से अभिनेत्री की तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में, जेनिफर पीले रंग की शर्ट और काले पजामे में नजर आ रही हैं। उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री के पति की बात करें तो उन्होंने सफेद टीशर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। अन्य तस्वीरों में, जेनिफर और कुक एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!