50 हजार नगदी सहित आभूषण चोरी, मामला दर्ज
नदबई । क्षेत्र के गांव करीली में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 50 हजार की नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडित वीरेन्द्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की। लेकिन, आरोपियों का सुराग नही मिल सका।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पीडित वीरेन्द्र सिंह अपने मकान के बरामदे में सो रहा। इसी दौरान अज्ञात चोर खिड़की तोड़ कमरे में घुस गया। बाद में अलमारी में रखे करीब 50 हजार की नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गया। घर में सामान बिखरा देख पीडित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर अज्ञात चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नही मिली। बाद में पीडित युवक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।