Dark Mode
झाझड़िया खाप की बैठक आयोजित

झाझड़िया खाप की बैठक आयोजित

 
तारानगर . सर्वजातीय झाझड़िया खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायसिंह झाझड़िया के मुख्यातिथ्य एवं खाप के राजस्थान प्रधान रामस्वरूप झाझड़िया की अध्यक्षता में झाझड़िया टायर रिसोल पर मंगलवार को झाझड़िया खाप की बैठक आयोजित हुई जिसमें लड़का लड़की को सम्मान समझने, ज्यादा से ज्यादा शिक्षा दिलाने, सामाजिक संस्कार देने, युवाओं को योग्यता अनुसार नौकरी देने अगर नौकरी नहीं तो गुजारा भत्ता देने, किसान मजदूर को 10 हजार रुपये पेंशन देने, आरक्षण का लाभ आर्थिक आधार पर 36 बिरादरी को देने, देशी गाय पालने,  बड़, पीपल, नीम या त्रिवेणी लगाने एवं विवाह शादी में डीजे पर रोक लगाने आदि बिन्दुओ पर चर्चा की गयी। इस मोके पर गंगाराम, ओमप्रकाश, तुलछा राम, गिरधारी, दारासिंह, राजवीर, हनुमान, मोहन, ओम, रामस्वरूप बलौदा, हवासिँह, गोरधन आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!