झालावाड़: पीएम-किसान उत्सव दिवस’’ का आयोजन आज, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त का प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से आज करेंगे भुगतान
झालावाड़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21वीं किश्त के हस्तान्तरण हेतु 19 नवम्बर को दोपहर 1.15 बजे कोयम्बटूर, तमिलनाडू में ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत पात्र किसानों को राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का जिला स्तरीय सीधा प्रसारण सूचना एवं प्रौद्यौगिकी विभाग कक्ष, मिनी सचिवालय झालावाड़ एवं पंचायत मुख्यालय स्तर पर अटल सेवा केन्द्र, पंचायत समिति सभागार में होगा।