Dark Mode
झालावाड़: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

झालावाड़: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

झालावाड़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अनुराग भार्गव ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत झालावाड़ शहर के वार्ड संख्या 18 का दौरा कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के घर-घर विजिट, गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति का जायजा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में झालावाड़ शहर के वार्ड संख्या 18 मंगलपुरा क्षेत्र में बीएलओ से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और मतदाताओं से भी संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से यह जानकारी ली जाए कि वह पूर्व में कहां निवास करता था। यदि उसका पुराना ईपिक नंबर उपलब्ध है तो उसके आधार पर नाम तलाश कर मैपिंग की जाए। जिन मतदाताओं का ईपिक नंबर नहीं है, उनके पुराने निवास स्थान की जानकारी लेकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नाम ढूंढा जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनसे उनके या उनके माता-पिता के वर्ष 2002 में निवास स्थान की जानकारी लेकर मैपिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन लोगों के नाम वर्ष 2002 की सूची में नहीं मिल रहे हैं और बीएलओ ऐप पर मैपिंग नहीं हो पा रही है, उनके नाम ढूंढने में मदद की जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!