झालावाड़ : जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 29 अगस्त को
झालावाड़। आगामी सितम्बर माह में विभिन्न त्यौहारों व धार्मिक आयोजनों के संदर्भ में कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द व सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 29 अगस्त को सायं 6 बजे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक चारण ने दी।